फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   With the end of Kharmas, the wedding season will begin from April 15.

Etah News: खरमास के समापन होते ही 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे सहालग

Sun, 05 Apr 2026 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
With the end of Kharmas, the wedding season will begin from April 15.
घंटाघर बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
एटा। सूर्य के मेष राशि प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएंगे और इसके साथ शुभ कार्यों की शुरूआत भी हो जाएगी। इस बार 14 अप्रैल को खरमास का समापन हो जाएगा। 15 अप्रैल से जिले में शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होने से पूर्व शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। लोग घरों में होने वाले शादी समारोह की तैयारियों को लेकर बाजारों में उमड़ रहे हैं। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक की दुकानों पर ग्राहक लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार, गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर, हाथी गेट, किराना बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। कपड़ा व रेडीमेड दुकानों पर नए डिजाइन के परिधानों की खूब खरीदारी हुई। दूल्हा-दुल्हन के परिधान, साड़ी, लहंगा, शेरवानी, कुर्ता-पाएजामा आदि की खरीदारी तेजी से चल रही है। दुकानदार अवधेश कुमार का कहना है कि सहालग के मौसम में बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पहुंच जाती है। महिलाओं व युवतियों में कॉस्मेटिक, फुटवियर व साज-सज्जा के सामान की भी अच्छी-खासी मांग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ लगी है। सर्राफा बाजार भी सहालग की चमक से दमक उठा है। सोना-चांदी के तेज होते दामों के बावजूद शादी के लिए गहनों की मांग कम नहीं हुई है। लोग नई ज्वैलरी बनवाने के साथ ही पुराने गहनों को नया डिजाइन ढलवाने के लिए सर्राफा दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुमित गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना ग्राहक संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रौनक से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से धीमी चाल से चल रहे कारोबार में सहालग ने नई ऊर्जा भर दी है। आने वाले हफ्तों में कई शुभ मुहूर्त होने के कारण भीड़ और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

तीन माह तक शुभ मुर्हुत
अप्रैल में शुभ मुर्हुत-15, 18, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28, 29
मई में शुभ मुर्हुत-1, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 13, 14
जून में शुभ मुर्हुत- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
जुलाई में शुभ मुर्हुत- 9, 11, 12, 13, 14, 15,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed