फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife, father-in-law and sister-in-law beat up husband for stopping them from using Instagram

Etah News: पति को इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो पत्नी, ससुर और भाभी को पीटा

Tue, 04 Nov 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Wife, father-in-law and sister-in-law beat up husband for stopping them from using Instagram
अलीगंज। गांव मोहम्मद नगर बझेरा में मंगलवार को एक महिला ने पति को इंस्टाग्राम चलाने से रोका। इस पर पति ने अपनी पत्नी सहित ससुर और भाभी को पीट डाला। इनको घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रजनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति अनार सिंह इंस्टाग्राम पर किसी अन्य महिला से बातचीत करते हैं। जब इसका विरोध कर पति को इंस्टाग्राम का उपयोग करने से मना किया तो उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। रजनी के पिता रामसनेही ने बताया कि 2 तारीख को भी दामाद अनार सिंह ने रजनी की पिटाई की थी जिसके बाद वह मायके आ गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को अनार सिंह ने फोन करके रजनी को बुलाया और आश्वासन दिया कि अब मारपीट नहीं होगी। बताया कि रजनी को छोड़ने ससुराल गए थे। तभी अनार सिंह ने उनकी बेटी और बहू प्रिया को पीटा। बीच-बचाव करने पर रामसनेही को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। रजनी की भाभी प्रिया ने बताया कि उनके ननदोई अक्सर उनकी ननद की पिटाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों के चार बच्चे हैं और उनकी शादी को 13 साल हो चुके हैं। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच का विवाद है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया था। तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed