{"_id":"653d194a64e71aeb4900b124","slug":"wife-died-while-husband-condition-critical-in-collision-with-pickup-in-etah-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक
Sat, 28 Oct 2023 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:38 PM IST
सार
एटा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Etah: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
हादसा सकरौली थाना क्षेत्र के जलेसर-आगरा रोड स्थित शाहनगर टिमरुआ पुलिस चौकी के पास शाम करीब छह बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकटपुर निवासी सतीष चंद्र अपनी पत्नी ऊषा (50) के साथ जलेसर से गांव वापस जा रहे थे। शाहनगर टिमरुआ पुलिस चौकी के पास आगरा की तरफ से तेज गति से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीचे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार
विज्ञापन
हादसे में ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई। सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर सकरौली थाना प्रभारी राजेश चौहान मौके पर पहुंच गए। सतीश को सीएचसी जलेसर में पहुंचाया। जबकि ऊषा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा। वहीं टक्कर मारने वाला चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।