{"_id":"627d3b1265137f2a2914da77","slug":"white-collar-came-in-protest-against-the-action-on-mining-etah-news-agr533231448","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर कार्रवाई के विरोध में आए सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर कार्रवाई के विरोध में आए सफेदपोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा (एटा)। काली नदी से किए जा रहे अवैध खनन के मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। सफेदपोश इस कार्रवाई के विरोध में आ गए हैं। पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है कि कार्रवाई न की जाए। वहीं बालू सहित पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने की भी कोशिश की गई है।
धुमरी चौकी क्षेत्र में जैथरा पुलिस ने 7 मई को बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा था। दोनों के चालक भाग गए थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को धुमरी चौकी पर खड़ा करा लिया और इन्हें सीज कर दिया गया। इसके विरोध में एक राजनीतिक दल से जुड़े लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई करने के लिए मना किया। इस दौरान पुलिस पर दबाव बनाया गया।
नेताओं का कहना था कि जिनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी हैं, वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इन पर कार्रवाई करना ठीक नहीं है। वहीं बुधवार को पुलिस ने काली नदी पर माफियाओं द्वारा डंप की गई बालू को जब्त किया। जिन्हें ट्रॉली में भरकर थाने पहुंचाया गया। इस दौरान भी सफेदपोश पहुंच गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली की वीडियो ग्राफी कराई। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसी तरह का दबाव न मानते हुए लगातार कार्रवाई कर खनन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध खनन में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
जैथरा (एटा)। काली नदी के किनारे बरौलिया घाट पर डंप बालू को पुलिस ने बुधवार को जब्त किया। बालू को वहां से उठवाकर थाने में एकत्रित कराया गया है। बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। काली नदी के बरौलिया घाट पर बुधवार को जैथरा एसएचओ ने छापा मारकर माफिया द्वारा डंप की गई बालू को पकड़ा था।
जहां माफियाओं ने 20 ट्रॉली बालू डंप कर रखी थी। इसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को खनन निरीक्षक सुरेश कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया खनन निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द बालू खनन का माफिया पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। जब्त की गई बालू करीब 50 हजार रुपये कीमती है।