{"_id":"625c542df625e36afc4db710","slug":"while-taking-a-selfie-on-top-of-a-goods-train-a-scorched-teen-got-electrocuted-etah-news-agr5305206197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के ऊपर सेल्फी लेते समय लगा करंट, झुलसा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के ऊपर सेल्फी लेते समय लगा करंट, झुलसा किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोर मालगाड़ी के ऊपर करंट लगने से झुलस गया। बताया गया है कि वह मालगाड़ी के ऊपर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद तारिफ़ रविवार सुबह रेलवे स्टेशन पर अपने दो दोस्तों के साथ टहलने के लिए गया था। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से पल्लेदार गेहूं उतार रहे थे। जहां तारिफ अपने दोस्तों के साथ मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।
पल्लेदारों ने मना किया लेकिन वह नहीं माना। पल्लेदारों ने बताया कि किशोर और उसके दोनों दोस्त सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान एक किशोर मालगाड़ी के ऊपर से निकली विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उन्होंने बताया कि किशोर को झुलसा देख उसके दोनों साथी मालगाड़ी के ऊपर से कूद गए। गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं घायल के भाई आरिफ ने बताया कि तारिफ सुबह के समय नमाज पढ़ने के बाद घूमने चला गया था। जिसके कुछ समय बाद एक व्यक्ति की कॉल आई, उसके झुलसने की बात कही गई। हमें नहीं पता भाई की यह हालत कैसे हुई? कोतवाली नगर प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि थाने में इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है।