{"_id":"66d0b495858a7ebd400414b2","slug":"when-the-fever-of-the-woman-admitted-in-the-medical-college-did-not-subside-for-15-days-the-son-called-the-police-etah-news-c-163-1-sagr1017-122017-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल काॅलेज में 15 दिन से भर्ती महिला का बुखार नहीं उतरा तो बेटे ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल काॅलेज में 15 दिन से भर्ती महिला का बुखार नहीं उतरा तो बेटे ने बुलाई पुलिस
Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं ऐसी हाबी हैं कि मरीजों व तीमारदारों की बात सुनने के लिए चिकित्सक राजी नहीं हैं। इलाज कराने के लिए भी पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक नाबालिग सीओ सिटी के पास पहुंचा। बताया कि बुजुर्ग मां 15 दिन से मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं। चिकित्सक बुखार नहीं उतार सके। इस पर मेडिकल कॉलेज में पुलिस पहुंची और चिकित्सकों से बात की।
शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी प्रशांत कुमार की वृद्ध मां फूलवती बुखार से पीड़ित हैं। 15 दिन पहले मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती किया गया। अब तक बुखार और खांसी में आराम नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के कार्यालय पहुंचे पुत्र प्रशांत ने बताया कि चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से कहा तो एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस आई और चिकित्सकों से शिकायत के बारे में जानकारी ली। उचित इलाज करने की बात कहकर चली गई।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को नहीं मिल पा रहा है इलाज
मेडिकल कॉलेज के नाम पर शहर में बड़ी बिल्डिंग दिखाई देती है लेकिन इलाज के मामले में इसकी चमक फीकी ही मिलती है। यह रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। गंभीर बीमारियों व हादसों के घायलों को आगरा, अलीगढ़ और सैफई के लिए रेफर कर दिया जाता है। इलाज के नाम पर चिकित्सकों का रवैया मरीजों और तीमारदारों को हताश करता है।
विज्ञापन
महिला का उपचार किया जा रहा है। जूनियर सहित सीनियर चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। महिला के बेटे के आरोप निराधार हैं। जानकारी मिली है कि वह नशा करता है, उसने ही अकारण पुलिस को बुला लिया था। -सुरेश चंद्र, सीएमएस मेडिकल कॉलेज