फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When her wish to marry her boyfriend was not fulfilled, the teenager committed suicide by hanging herself

Etah News: प्रेमी से शादी की इच्छा पूरी न हुई तो फंदा लगा किशोरी ने दी जान

Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
When her wish to marry her boyfriend was not fulfilled, the teenager committed suicide by hanging herself
एटा। प्रेमी से शादी कर रहने की इच्छा पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार देर शाम किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमी जेल में है। आरोप है कि उसके परिजन किशोरी व उसके घरवालों को परेशान करते थे। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

किशोरी गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। मगर परिजन राजी नहीं थे। इसके चलते लगभग 2 माह पूर्व किशोरी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। 1 सप्ताह बाद दोनों घर लौटे थे। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने 25 मई को युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वर्तमान में वह जेल में ही है।
विज्ञापन

वहीं किशोरी ने बात न बनती देख शुक्रवार देर कमरे में जाकर दरवाजा बंदकर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। परिजन को जानकारी हुई और दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा तब तक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि युवक के परिजन मामले में फैसला करने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए हम लोग राजी नहीं थे। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फील्ड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed