फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   When he refused to marry, his photo went viral on Instagram

Etah News: शादी करने से किया मना तो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए फोटो

Wed, 06 Nov 2024 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Nov 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
When he refused to marry, his photo went viral on Instagram
एटा। थाना अलीगंज में एक महिला ने प्रवीन निवासी जसरथपुर थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शादी से मना करने के बाद प्रवीन ने उसकी नाबालिग पुत्री के निजी फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिए। हम लोगों ने विरोध किया तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रवीन के साथ संपर्क हो गया। इसके बाद दोनों के मध्य दोस्ती हुई, जो प्यार में बादल गई। कुछ समय बाद प्रवीन ने दबाव बनाकर बेटी के निजी और अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल पर मंगा लिए। जब हम लोगों को दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो प्रवीन शादी का दबाव बनाने लगा। हम लोगों ने पता किया तो उसके बारे में कई प्रकार की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर जो फोटो लगा था वो प्रवीन का नहीं था। जिसकी वजह से हमने शादी करने से माना कर दिया तो प्रवीन नाराज हो गया। आरोपी ने हमारी बेटी को बदनाम करने के लिए नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके निजी और अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed