{"_id":"6202ada209b5ce4e960de2d1","slug":"wheel-chairs-will-be-kept-in-panchayat-secretariats-etah-news-agr5236683120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिवालयों में रखी जाएंगी व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिवालयों में रखी जाएंगी व्हील चेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की 575 ग्राम पंचायतों के सचिवालय में दिव्यांगजनों के अंदर से बाहर आने-जाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग की ओर से व्हील चेयर रखवाई जाएंगी। करीब 50 लाख की लागत से इनकी व्यवस्था की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से भारत सरकार की एक कंपनी से समझौता किया गया है, जो व्हील चेयर उपलब्ध कराएगी। कंपनी की ओर से एक व्हील चेयर की कीमत 8 हजार 700 रुपये तय की गई है।
इस कीमत पर सभी ग्राम पंचायत सचिव खरीद करेंगे। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत सचिवालय पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कंपनी से ऐसी व्हील चेयर खरीदें, जो सभी मानक पूरे करती है। अगर कोई पंचायत सचिव किसी ओर कंपनी से व्हील चेयर खरीदता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव में बनेंगी सहारा
विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आने वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी ये व्हील चेयर सहारा बनेंगी। इस पर बैठकर आसानी से दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र के अंदर पहुंचेंगे और अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।