फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Weather chang are spreading disease instead

मौसम के बदले मिजाज से फैल रहे रोग

Wed, 07 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 07 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Weather chang are spreading disease instead
मौसम का मिजाज बदलने के साथ बीमारियां भी घर कर रही हैं। लोग खासकर बच्चे खांसी जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की लाइन लग रही है। मंगलवार को ही ओपीडी में 900 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इस मौसम में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



बता दें कि हाल ही में दो दिन लगातार बारिश हुई। तीन दिन तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सोमवार को मौसम खुला। मंगलवार को भी दिनभर धूप निकली। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खासकर बच्चों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते वह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के अलावा सरकारी अस्पताल में मरीजों की लाइन लग रही है। मंगलवार को भी लोगों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएस शुक्ला ने बताया कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूर है। घर से बाहर निकलते समय पूरे ढके कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। गर्म भोजन करें। ठंडी चीज बिल्कुल भी न खाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed