{"_id":"5dc5b6678ebc3e5b3a7f0328","slug":"weat-etah-news-agr414365462","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदार बेपरवाह, 1900 क्विंटल गेहूूं सड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदार बेपरवाह, 1900 क्विंटल गेहूूं सड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। दो वर्ष पहले एसडीम के सील किए गए गोदाम में जिम्मेदारों की बेपरवाही से 1900 क्विंटल गेहूं सड़ गया। कीड़ों से बचाने के लिए इसमें कीटनाशक दवा का प्रयोग तक नहीं किया गया। विशेषज्ञों की माने दो इतने गेहूं से दस हजार परिवारों को एक माह तक दो वक्त की रोटी मुहैया कराई जा सकती थी।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव जहानगर में तत्कालीन एसडीएम और ज्वांइट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने 21 जनवरी 2018 को एक पर गोदाम पर छापा मारकर 3800 गेहूं के बोरे बरामद किए। इनमें कोटे का गेहूं भरा था। इस पर एसडीएम ने गोदाम को सील कर आरोपी गोदाम संचालक अवधेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मामला अभी तक कोर्ट में चल रहा है।
इसमे कोर्ट की अवमानना को लेकर अफसरों को तलब भी किया जा चुका है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम पीएल मौर्या ने गोदाम का ताला खुलवाया तो वहां गेहूं सड़ा निकला। उन्होंने गुरुवार को गेहूं का नमूना डीएम को दिखाया है। ग्रामीणों का कहना है अगर प्रशासन ने थोड़ी भी जिम्मेदारी निभाई होती तो गेहूं नहीं सड़ता। यह गेहूं दस हजार गरीब परिवारों का एक माह का गुजारा कर सकता था।
विज्ञापन
विधान सभा में उठाएंगे मुद्दा
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण गेहूूं सड़ा है। यह गेहूं किसी की सुपुर्दगी में दिया जा सकता था। इसका जिम्मेदार प्रशासन है। वह इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करेंगे
गेहूं पूरी तरह से खराब हो चुका है। गुरुवार को गोदाम में जाकर उसको देखा था। वहीं उसका नूमना लेकर डीएम को दिखाया। अब उसकी जांच खाद्य विभाग करेगा।
पीएल मौर्या,एसडीएम