फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Watermelon kept hot and cut can cause diarrhea

Etah News: गर्म और कटा रखा तरबूज बन सकता है डायरिया की वजह

Thu, 06 Jun 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Watermelon kept hot and cut can cause diarrhea
एटा। वैसे तो गर्मियों में तरबूज के खाने से कई फायदे हैं। लेकिन कटा रखा या गर्म तरबूज का सेवन बीमार बना सकता है। इससे आप डायरिया सहित काॅलरा से ग्रसित हो सकते हैं। जिले में जगह-जगह सड़क किनारे धूप में ढेर लगाकर तरबूज बेचे जाते हैं। फतेहपुर माफी में भी धूप में बिक रहे गर्म तरबूज खाए गए। संभवत: वहां डायरिया फैलने की यही वजह बन गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि तरबूज के कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आमतौर पर देखने में आता है कि लोग बाजार से तरबूज घर ले जाते हैं। उसे काटकर रख देते हैं। काफी देर बाद उसको खाते हैं। ऐसे में यह तरबूज नुकसान पहुंचा सकता है। काटकर रखे गए तरबूज में ठंडक के कारण हानिकारक बैक्टीरिया हो जाते हैं। खाने वाले व्यक्ति को उल्टी-दस्त के साथ डायरिया हो सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार में धूप में बिक रहे तरबूज को खरीदकर तुरंत नहीं खाना चाहिए। ऐसी तरबूज भी व्यक्ति को नुकसान करेगा। इससे पेट में अपच के साथ उल्टी-दस्त की दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया तरबूज को बाजार से घर ले जाकर पहले धोना चाहिए। इससे उसकी परत पर लगे बैक्टीरिया समाप्त हो सकें। जब तरबूज पूरा ठंडा हो जाए इसके बाद उसका सेवन करें। ऐसा तरबूज नुकसान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लाइकोपीन नाम का होता यौगिक
चिकित्सक ने बताया कि तरबूज में लाइकोपीन नाम का एक यौगिक पाया जाता है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। परंतु अगर शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाए तो यह पेट की समस्याओं को जन्म देता है। तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी, अपच और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

--
तरबूज के सेवन में इन बातों का रखें ध्यान
- बाजार में धूप में बिक रहे तरबूज को तुरंत न खाएं।
- तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
- रात के समय में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
- चावल या दही के सेवन के तुरंत बाद तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
---
मेडिकल कॉलेज में पहुंचे डायरिया के 67 मरीज
गर्मी के कारण लोग पेट की समस्या व डायरिया से ग्रसित हो रहे हैं। बुधवार की दोपहर 2 बजे से बृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे तक इमरजेंसी में 7 मरीज उल्टी व दस्त की समस्या के पहुंचे। जबकि बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मेडिसन विभाग में मरीजों को देख रहे डॉ. शैलेष कुमार ने बताया कि 60 मरीज डायरिया के पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed