{"_id":"6854516c99972d1d1d00febf","slug":"waterlogging-due-to-light-rain-cutting-the-monsoon-will-be-a-challenge-etah-news-c-163-1-eta1002-135153-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हल्की बारिश से जलभराव, मानसून काटना होगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हल्की बारिश से जलभराव, मानसून काटना होगा चुनौती
Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुककर हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी बन गई। इससे भी अधिक चिंता की बात तो यह है कि हल्की बारिश में ही जगह-जगह जलभराव हो गया। अभी पूरा मानसून बाकी है, जिसे काटना लोगों के लिए चुनौती बनेगा।
मंगलवार और बुधवार को रिमझिम बरसात हुई। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह भी बरसात होने पर गांव से शहर तक लोग परेशान दिखाई दिए। शहर में बरसात की वजह जगह-जगह जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर के पीपल अड्डा, पटियाली गेट, भगीपुर, मेडिकल कॉलेज, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, नगर पालिका, तहसील सहित तमाम स्थानों पर पानी भर गया। इसके अलावा खराब सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से अलीगंज रोड पर लोग फिसलते नजर आए। संवाद