फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water supplied directly to 100 villages through drinking water project

Etah News: पेयजल परियोजना से 100 गांवों में सीधे पानी पहुंचाया

Sat, 08 Jun 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Water supplied directly to 100 villages through drinking water project
एटा। सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर जल निगम ग्रामीण की देखरेख में पेयजल परियोजनाओं का काम चलाया जा रहा है। अब तक 100 गांवों में पानी पहुंचाया जा चुका है। जिलेभर में 489 पेयजल परियोजनाएं बनाई जानी हैं। लेकिन वर्तमान में 10 फीसदी भी परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो सकी हैं। ऐसे में जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों की ओर से कार्यदायी संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। टंकियों का पूर्ण नहीं होना, लंबे समय बाद पानी गांवों में पहुंच सकेगा। इसके चलते सीधा फार्मूला अपनाया गया है और लाइनों में सुबह-शाम पानी चलाया जाता है। ताकि जरूरत के हिसाब से सीधे पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार नगला भजुआ, चांदपुर, लोकसपुर, गढि़या शीलम, पिदौरा सहित 100 ऐसे गांव हैं, जहां सीधा पानी पहुंचाया जा रहा है। बाद में टंकियों का निर्माण होने पर जोड़ा जाएगा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण विश्वजीत कुमार ने बताया कि टंकी पूर्ण होने में समय लग रहा है। ऐसे में सीधे पाइप लाइन में पानी दिया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी पहुंचने का समय दिया गया है और वह पानी का उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही जल्द टंकियां पूर्ण कर कनेक्शनों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed