फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water has not reached many parts of the city even in 5 years

Etah News: शहर के कई हिस्सों में 5 साल में भी नहीं पहुंचा पानी

Thu, 04 Jan 2024 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water has not reached many parts of the city even in 5 years
एटा। शहर में कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पालिका की जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। कुछ मोहल्लों में तो 5 साल पहले पानी की पाइपलाइन पड़ चुकी है, मगर पानी की आपूर्ति आज तक शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते लोग पंप, सबमर्सिबल आदि लगाकर भूजल का दोहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद भी शहर कई मोहल्लों के लोग प्यासे दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर लोगों का कहना है कि पीने का पानी निकालने के लिए मजबूरी में सबमर्सिबल या टुल्लू पंप लगानी पड़ रही है। नगर पालिका के जलकल प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि शहर में जबसे सीवर लाइन पड़ी है, पेयजल की आपूर्ति में दिकक्त आ रही है। जलापूर्ति वाली पाइप लाइन कई स्थानों पर टूट गई है। जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम को पत्र लिखकर लीकेज को सही कराने को कहा गया है। जहां-जहां लीकेज सही होते जा रहे हैं, वहां पानी की आपूर्ति सुचारू की जा रही है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में है जलापूर्ति की समस्या
शहर के अंबेडकर नगर, वर्मा नगर, संजय नगर, यादव नगर, द्वारिकापुरी सहित अन्य भी कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पानी की पाइप लाइन लगभग 5 वर्ष पूर्व पड़ी थी। मगर पेयजल की आपूर्ति आज तक नहीं हो पा रही है। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता का कहना है कि शहर के हर कोने तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी मोहल्लों तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed