{"_id":"64e64eddfd183582c40473fc","slug":"water-everywhere-due-to-16-hours-of-rain-life-in-trouble-etah-news-c-163-1-eta1001-4245-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 16 घंटे की बारिश से हर ओर पानी, मुश्किल में आई जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 16 घंटे की बारिश से हर ओर पानी, मुश्किल में आई जिंदगानी
Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12 से 26
खेत-खलियान से सरकारी दफ्तरों और जिला कारागार तक जल ही जल
शहर में जीटी रोड पर सीवर लाइन कार्य वाले हिस्से को किया बंद
लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन हुआ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मंगलवार की देर शाम से शुरू हुई रिमझिम बरसात बुधवार की अल सुबह मूसलाधार बारिश में बदल गई। करीब 16 घंटे तक लगातार बारिश के चलते हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। इसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर में जीटी रोड पर जलभराव और सीवर लाइन कार्य वाले हिस्से को बंद कर रोड डायवर्जन किया गया। जिससे यहां जाम जैसे हालात रहे। ग्रामीण क्षेत्र के खेत खलियान जहां ताल-तलैया में तब्दील हो गए। वहीं शहर में सरकारी दफ्तरों से लेकर जिला कारागार तक में पानी भरा नजर आया।
मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे से रात भर रिमझिम बारिश होती रही। जबकि बुधवार तड़के से हुई तेज बरसात के बाद शहर की हर सड़क तालाब में तब्दील हो गई। हर ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के कारण अधिकांश स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया, जो खुले वहां तमाम बच्चे पहुंच नहीं पाए। व्यापारियों सहित दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग भी परेशान नजर आए।
250 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट पर भी पानी
शहर की बात करें तो यहां करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से सीवर प्रोजेक्ट का कार्य कराया गया है। गली-मोहल्लों में लाइनें डालकर घरों की नालियों को इनसे जोड़ भी दिया गया है, लेकिन बरसात के दौरान इसका कोई फायदा नहीं दिखाई दिया। हर गली मोहल्ले में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। जलभराव से निकलते समय कई जगह बाइक सवार और पैदल लोग भी पानी में गिरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
इन स्थानों पर हुआ ज्यादा जलभराव
शहर में सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति मेडिकल कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय, जिला कारागार, एसएसपी कार्यालय, आगरा रोड, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड, कचहरी रोड, रेलवे रोड, अरुणा नगर पर देखने को मिली। इन रास्तों में जलभराव के कारण लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे।
जीटी रोड पर बारिश के कारण हुए बड़े-बड़े गड्ढे
शहर में सीवर लाइन डालने के बाद जीटी रोड पर सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बरसात ने सड़क मरम्मत में प्रयोग की गई घटिया सामग्री की पोल खोल दी। इसके बाद रेलवे रोड से रामदरबार के सामने तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। इसके कारण एहतियात के तौर पर एक तरफ सड़क को दोनों ओर से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। दोनों ओर का यातायात एक मार्ग पर चलने से जाम के हालात बनते रहे।
_______________________
धान की फसल को होगा फायदा
इस बरसात से धान की फसल को काफी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि इस बारिश से काफी राहत मिली है। बरसात की वजह से धान की फसल में किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगेगा। फसल अच्छी होने से उत्पादन भी अच्छा होगा। कुल मिलाकर समय-समय पर हो रही बरसात की वजह से धान की बंपर पैदावार होने की संभावना है।
समय-समय पर हो रही बरसात धान की फसल के लिए अमृत के समान है। जिससे धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। -प्रशांत कुमार, छछैना
धान की फसल के लिए ये बरसात काफी फायदेमंद है। फसल में कोई रोग भी नहीं लगेगा और उत्पादन भी अच्छा होगा। -प्रेमपाल सिंह, छछैना
सही समय पर बार-बार हो रही बरसात धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। कहा जाए तो यह बरसात धान के लिए अमृत समान है। साथ ही बाजरे की फसल के लिए भी फायदेमंद है। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र