{"_id":"5728e7fa4f1c1b55305cd33c","slug":"vyaapaariyon-ne-deeem-esapee-ko-saumpa-gyaapan","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने डीएम, एसपी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी खोलने की मांग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के व्यापारियों ने बजार बंद कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से बाजार में पुलिस चौकी संचालित कराए जाने की मांग की है। वहीं पूर्व एसडीएम के परिवारीजनों ने शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।
गौरतलब हो कि नगर में 29 अप्रैल की दोपहर पूर्व एसडीएम रामअवतार गुप्ता की हत्या कर लूट की गई थी। जिसके बाद से व्यापारी कसबे में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रभात सर्राफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि सुरक्षा के लिए कसबा के बीच पुरानी पुलिस चौकी को पुन: शुरू किया जाए। जिससे बाजार में व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके। ज्ञापन देने वालों में प्रभात कुमार सर्राफ, भक्ति सर्राफ, विनय गुप्ता, नवीन सर्राफ, अखिल सर्राफ, पिंटू सैफी, लियाकत सैफी, आशीष वाष्णेय, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूर्व एसडीएम के परिवारीजनों ने भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने आश्वस्त किया पूर्व एसडीएम रामअवतार गुप्ता की हत्या का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस चौकी संचालित किए जाने पर भी उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया।