फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vroad accident

रोडवेज ने पिकअप चालक को कुचला

Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
vroad accident
एटा। बसेहर थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी युवक किसी कार्य से अपनी पिकअप लेकर एटा आया। यहां से वापस लौटते समय पिकअप का पहिया पंचर हो गया। वह उसे खोलने लगा। इसी बीच मैनपुरी की तरफ से आ रही रोडवेज ने उसे कुचल दिया। इसमें पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बसेहर थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी चंद्रप्रकाश हरिओम पुत्र अमर सिंह रविवार को अपनी पिकअप से शहर आए थे । यहां से वह दोपहर के समय वापस जा रहे थे तभी मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छछैना के पास उनकी पिकअप का पहिया पंचर हो गया। वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पहिया खोलने लगे। इस बीच मैनपुरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed