{"_id":"657f2e82c861815edc0501fc","slug":"voting-oath-administered-to-elderly-people-etah-news-c-163-1-eta1001-9858-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वृद्धजन को दिलाई मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वृद्धजन को दिलाई मतदान की शपथ
Sun, 17 Dec 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वीप कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम में किया। सभी वृद्धजन व वहां उपस्थित अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को बताया गया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह अपना नाम निर्धारित फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में बढ़वाएं। त्रुटि अथवा संशोधन की स्थिति में फॉर्म 8 और अगर मतदाता का नाम दो जगह या उससे अधिक है तो फॉर्म 7 को भरकर विलोपित कराते हुए वर्तमान निवास के पते पर ही मतदाता सूची के अनुसार निकटतम बूथ पर मताधिकार का प्रयोग करें।
वृद्धाश्रम में निवास करने वाले सभी वृद्धजन को निकटतम बूथ पर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिससे कि एक लोकतांत्रिक संगठित राष्ट्र का निर्माण हो सके। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर जिला स्वीप आईकॉन राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने सभी वृद्धजन व अन्य महिला मंडल की सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का निवेदन किया। सुधीर कुमार, दयानंद श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार, जितेंद्र माहेश्वरी, प्रेम राठौर, विनीता, मिथिलेश, आरती शर्मा कर्मचारी उपस्थित रहे।