फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   viral vedio, abusing for YOGI BY mla BROTHER

विधायक के ही भाई ने जब योगी आदित्यनाथ को दी गालियां

Mon, 03 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
viral vedio, abusing for YOGI BY mla BROTHER
एटा। अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर मारहरा विधायक के भाई किसानों से उलझ गए। किसानों ने नदी का किनारा और ग्राम समाज की जमीन की मिट्टी कटान करने का विरोध किया तो विधायक के भाई आपा खो बैठे। बताया गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां दी। इसका ऑडियो-वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

मारहरा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह वर्मा के भाई रवेंद्र वर्मा के वायरल ऑडियो-वीडियो में किसान उनके सामने नदी के किनारे और अंबरपुर बढ़ैरा ग्राम पंचायत से मिट्टी खनन का विरोध कर रहे हैं। तभी मुख्यमंत्री को लेकर वार्ता शुरू हो जाती है तो विधायक के भाई को सीएम योगी को गालियां देते हुए बताया जा रहा है। वह योगी को दोबारा सीएम नहीं बनने तक की बात कहते बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीएनसी कंपनी ने दे रखा है मिट्टी का ठेका
विधायक के भाई को पीएनसी कंपनी ने मिट्टी डालने का ठेका दिया है। विधायक अपने भाई से एटा बाईपास और हाईवे के लिए मिट्टी डालवा रहे हैं। यह बात वीडियो और ऑडियो से सामने आ रही है और विधायक के भाई इस बात को कबूल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालियां दी हैं तो गलत है
अवैध खनन करने जैसी कोई बात नहीं है, सरकारी प्रोजेक्ट के लिए मिट्टी जा रही है। भाई ने माननीय योगी जी को गालियां दी हैं, तो गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
- वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा।
बयान निंदनीय है
-मैंने पूरा ऑडियो सुना और वीडियो देखा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जिस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है यह निंदनीय है, वह इसकी शिकायत भाजपा हाईकमान को करेंगे और संबंधित पक्षों से भी जवाब मांगेंगे कि आखिर उन्होंने इस तरह की भाषा का उपयोग मुख्यमंत्री के लिए कैसे किया।

- संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
हम कैसे दे सकते गालियां
- केंद्र और राज्य में हमारी सत्ता है, हम ही अपने परिवार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कैसे बोल सकते हैं, यह सोचने की बात है। केवल मिट्टी खनन का विवाद था, हम मौके पर गए थे, वहां किसानों और पीएनसी कर्मियों को आ रही समस्याओं को सुना गया। पीएनसी का कोई ठेका मेरे नाम नहीं है। वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं कसते हैं।
- रवेंद्र वर्मा, विधायक के भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed