फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Villagers held SDO-JE and team hostage in the house, indecency

Etah News: एसडीओ-जेई और टीम को ग्रामीणों ने घर में बंधक बनाया, अभद्रता

Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers held SDO-JE and team hostage in the house, indecency
जैथरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला दांडी में चेकिंग करने गए विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अवर अभियंता (जेई) और उनकी टीम को ग्रामीणों ने एक घर के अंदर बंधक बना लिया। अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज विद्युत उपखंड के अवर अभियंता ओमपाल ने जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार दोपहर के समय एसडीओ सोनू कुमार सहित स्टाफ कर्मचारी हरनाथ, अभय, अर्जुन, अतुल एवं आशीष के साथ विद्युत चोरी रोकने के लिए गांव दांडी गए थे। वहां एक विद्युत खंभे से गांव के राजेश कुमार के घर में केबल पड़ी हुई थी। पूछने पर राजेश ने बताया कि घर में सोलर प्लेट लगी है। विद्युत टीम को छत पर चेक करने को कहा और राजेश जेई एवं स्टाफ को घर के अंदर ले गया। इसके बाद राजेश ने गांव के कई लोगों को बुला लिया और घर का दरवाजा बंद कर पूरी टीम को बंधक बना लिया। लगभग आधा घंटे तक वहां हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

अवर अभियंता का आरोप है कि गांव के 20-25 लोग राजेश, रतेंद्र सिंह, रत्नेश आदि 20-25 मिनट तक उन्हें बंधक बनाकर धक्का-मुक्की करते रहे। पुलिस के आने पर हम लोगों को घर से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि विद्युत निगम बिना पुलिस टीम को साथ लिए विद्युत चेकिंग करने गांव में चले जाते हैं। ऐसी घटनाएं होने के बाद पुलिस को बताया जाता है, जो गलत है। बहरहाल मुकदमा लिख लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों ओर से बने वीडियो, लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप
बंधक बनाए जाने के दौरान वहां काफी हंगामेदार स्थिति रही। इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे के वीडियो बनाए गए। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। जहां विद्युत अधिकारी बिजली चोरी और अभद्रता की बात कह रहे थे। तो ग्रामीण विद्युत टीम की मनमानी, घर में जबरन घुसने के आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed