फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Village residents are bearing the brunt of city filth

Etah News: गांव के बाशिंदे सह रहे शहर की गंदगी का दंश

Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Village residents are bearing the brunt of city filth
एटा। शहर की गंदगी का दंश सीमा से सटे गांव असरौली के बाशिंदे सह रहे हैं। गली-मोहल्लों से एकत्रित कूड़े को पालिका कर्मचारी कासगंज रोड पर रेलवे पुल के पास डाल रहे हैं। इसके नजदीक ही शहीद स्तंभ पार्क है, जिसमें लोगों ने बदबू के चलते आना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे पालिका ने एमआरएफ सेंटर बनाया है। यहां पर शहर भर का कूड़ा लाकर निस्तारण किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पालिका कर्मचारियों की मनमानी के चलते कूड़ा वहां तक पहुंच ही नहीं पा रहा। गाड़ियों में भरकर ये कर्मचारी कूड़े को रेलवे पुल से कासगंज रोड की ओर किनारे पर खाई में डाल रहे हैं। स्थिति यह है कि कूड़े से पूरी खाई पट चुकी है। इसके बाद आगे की ओर कूड़ा डालना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग बताते हैं कि यह जमीन असरौली ग्राम पंचायत और रेलवे की है। इसके बावजूद पालिका यहां कूड़ा डालती है। पास में ही ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ कॉलोनी विकसित हो गई हैं। पहले स्थानीय लोग यहां शहीद स्तंभ पार्क में आकर सुबह-शाम टहल लेते थे। लेकिन बदबू की वजह से यहां खड़ा होना तक मुश्किल है। यहां तक कि अब इस रास्ते से होकर जाने तक में दिक्कत महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed