फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Village farmers who share the pain

किसानों का दर्द बांटने पहुंचे मंडलायुक्त

Thu, 16 Apr 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Village farmers who share the pain
मंडलायुक्त अलीगढ़ चंद्रकांत ने गुरुवार दोपहर जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया। मंडलायुक्त तहसील सदर क्षेत्र के गांव मिश्री, बाकराबाद और वृंदावन पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को सुना और मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि शासन के आदेश पर सर्वे कराने के बाद किसानों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है। सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जो किसान सर्वे कार्य से छूट गए हैं, लेखपाल मौके पर जाकर उनकी फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करें। कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि किसी किसान को समस्या है तो वह कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारी को शिकायत दर्ज कराए। इस दौरान मंडलायुक्त चंद्रकांत के साथ मौजूद डीएम निधि केसरवानी ने गांव में मौजूद किसानों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गांव मिश्री में किसान रामप्रकाश, रामौतार, विद्याराम, सुरेंद्रपाल, कुलदीप, राधा देवी, बदन सिंह, वाचाराम, द्वारिका प्रसाद, शिवनंदन, वीरपाल, राजन, ग्याप्रसाद, राजेश सहित कुल 27 किसानों को करीब 71 हजार, बाकराबाद के मुलायम सिंह, ब्रजलाल, माया देवी, राजेंद्र सिंह, मौहर सिंह, राम वकील सहित कुल 20 किसानों को 75762, वृंदावन के दया शंकर, धर्मवीर, राजेश, कप्तान सिंह, इंस्पेक्टर, अशोक, मलिखान, जितेंद्र सहित कुल 23 किसानों को 92610 की धनराशि के चेक वितरित किए। इससे पहले मंडलायुक्त कुछ देर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्रा, एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजीत कुमार, एएसडीएम पीके सक्सेना, तहसीलदार राजीव राज, कानूनगो, संबंधित लेखपाल आदि मौजूद थे।

3980 किसानों को मिले दो करोड़
एडीएम वित्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले की तीनों तहसीलों में 3980 किसानों को दो करोड़ 37 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। अब तक जिले में 33519 किसानों को 12 करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये की सहायता राशि बांटी जा चुकी है।


आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
अपर आयुक्त प्रशासन की सूचनानुसार शुक्रवार को स्व. चंद्रशेखर के जन्मदिवस और जननायक कपूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के जन्म दिवस को सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed