फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Village could only be ready in a year Development Plan

एक वर्ष में मात्र तैयार हो पाया विलेज डेवलपमेंट प्लान

Tue, 26 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 26 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव औरंगाबाद के हालात बदलने में अभी समय लगेगा। गांव के सुनियोजित विकास के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान ही तैयार हो पाया है। लेकिन धरातल पर विकास कार्यों की चमक दिखाई नहीं दे रही। ग्रामीणों को गांव गोद लेने के बाद विकास की आस बंधी थी वो अब टूट चुकी है। सफाई के नाम पर कीचड़ और दलदल नजर आता है।
विज्ञापन



गांव के अंदर नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आते हैं। यहां तक कि पेंशन योजनाओं का लाभ लेने से तमाम पात्र वंचित हैं। आवागमन के लिए भी साधन नहीं है। विकास की रफ्तार सुस्त होने के कारण लोग ऊबने लगे हैं। इलाज के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। बीमार हुए तो पटियाली सीएचसी से पहले इलाज नहीं मिलता है। गांव की बेटियों के लिए भी शिक्षा के लिए दरियावगंज, पटियाली और आसपास के क्षेत्रों में ही जाना पड़ता है।
विज्ञापन


औरंगाबाद सांसद का गोद लिया गांव है इस बात का एहसास नहीं होता। ग्रामीणों की समस्या पर प्रशासन और न सांसद ध्यान दे रहे हैं। गांव के लोगों को उनके गांव पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सादाराम


गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्रामीणों को स्वयं ही गांव की सफाई करनी होती है।
- राधेश्याम


गांव के हालात में कोई भी सुधार नहीं आया है। गंदगी के चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतें रहती है।
- नेकेसे लाल


गांव की सूरत बदलने को जो वायदा किया गया, उसमें से अभी तक कोई काम नहीं हुआ है।
- राम प्रकाश


संासद के वायदे
पेयजल की किल्लत का होगा समाधान
सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत
बच्चों की शिक्षा को विद्यालय की होगी व्यवस्था
आवागमन के लिए चलाई जाएंगी बसें
गांव में खोला जाएगा मिनी स्वास्थ्य केंद्र



आदर्श गांव के विकास को लेकर वे काफी गंभीर हैं। तैयारियों के ब्लू प्रिंट से वह पूरी तरह संतुष्ट है। सांसद का कहना है कि वह शीघ्र ही 35 लाख रुपये सड़क के लिए दे रहे हैं। शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये दिए गए हैं। हैडपंप और लाइट लगाई हैं। अगले वर्ष तक गांव में विकास ही नजर आएगा। वह दो बार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गांव के आदर्श स्वरूप पर रणनीति की समीक्षा कर चुके हैं।

- राजवीर सिंह, सांसद


आदर्श औरंगाबाद के विकास के लिए विलेज डेवलेपमेंट प्लान तैयार हो रहा है। 30 मई तक सभी रिपोर्ट आ जाएंगी। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
- एमएल व्यास, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed