फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vidhaanasabha chunaav jeetane ke lie kiya manthan

विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किया मंथन

Mon, 23 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 23 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
vidhaanasabha chunaav jeetane ke lie kiya manthan
भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं महामंत्री भानु प्रताप सिंह चौहान, संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कम्यूनिटी हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य देते हुए गहन मंथन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सात जून को जिले में आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ने बूथ कार्यक्रम, ग्रामोदय से भारत उदय की भी समीक्षा की। उन्हाेंनेे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बूथ तक भाजपा मजबूत करने के लिए किए गए बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। वहीं ग्रामोदय से भारत उदय के पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम की भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। महामंत्री भवानी सिंह ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर 1060 बूथों पर भाजपा को मजबूत करने के लिए एक अध्यक्ष एवं 20 लोगों की कमेटी बनाकर भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बूथ जीतों, विधानसभा जीतों का लक्ष्य पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों को दिया गया है। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, मीडिया प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर से तिथि एवं कार्यक्रम मिल चुका है, कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही स्थान का चयन होना बाकी है। ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। बैठक को अलीगढ़ प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू, ज्ञान तिवारी, श्याम सुंदर गुप्ता, अनिल पुंढीर, प्रवेद्र राना, डा. बीडी राना, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह राना, गौरी शंकर शर्मा, आकाश दीप वर्मा, महामंत्री नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, बृजेश वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ,  सीमा शाक्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ अभिनंदन
कासगंज(ब्यूरो)। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष एवं महामंत्री का भाजपा के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महामंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed