फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Videos of assaults at two locations go viral; police initiate process to identify those involved.

Etah News: दो स्थानों पर मारपीट के वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की पहचान की कार्रवाई

Thu, 16 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Videos of assaults at two locations go viral; police initiate process to identify those involved.
एटा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एक वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ले का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरा वीडियो आगरा रोड चुंगी क्षेत्र का है, जहां दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। दोनों मामलों में पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रेवाड़ी मोहल्ले में हुई घटना बुधवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को लगातार पीटता नजर आ रहा है। इस दौरान वह पीड़ित का गला दबाने का प्रयास भी करता नजर आआ, जबकि एक अन्य युवक पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। पिटाई करने वाला युवक शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला बताया जा रहा है। पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो के आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संबंधित युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना में आगरा रोड चुंगी क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर एक दर्जन से अधिक युवक मौजूद थे। अचानक हुई मारपीट से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका। घटना के दौरान लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि दोनों वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। जांच में जो भी युवक मारपीट में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed