फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Video of stopping Ambedkar Yatra at gunpoint goes viral on social media

Etah News: आंबेडकर यात्रा को तमंचे के बल पर रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video of stopping Ambedkar Yatra at gunpoint goes viral on social media
एटा। आंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा को तमंचे के बल पर रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी जगह जुलूस में जाति सूचक शब्द बोलते हुए अभद्र टिप्पणी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हर वर्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार भी थाना निधौली कलां के गांव जमालपुर गादुरी में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस समय कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर शोभायात्रा रोकने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो गया है। गांव में दलित समाज के लोग डाॅ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाल रहे थे। तभी कुछ अराजकतत्वों ने तमंचे के बल पर यात्रा को रोकने का प्रयास किया। थाना प्रभारी नेे बताया कि शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी। जिसकी वजह से पुलिस को जानकारी नहीं थी। शिकायत के बाद आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर थाना कोतवाली देहात में बिजोरी निवासी सौरभ कुमार ने गांव के ही विवेक राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती के जुलूस में जाति सूचक शब्द प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी परिवार सहित कहीं बाहर नौकरी कर रहा है। जुलूस के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसने वहीं से सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया था। जिसको लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed