{"_id":"67be0a6ad20e3eca2f0c4e6c","slug":"vegetable-vendor-cheated-rs-10000-by-selling-fake-jewelery-etah-news-c-163-1-sagr1016-130198-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सब्जी विक्रेता को नकली जेवर बेच 10000 ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सब्जी विक्रेता को नकली जेवर बेच 10000 ठगे
Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
मिरहची। कस्बा के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार दो अज्ञात लोग सब्जी विक्रेता को सोने के नकली आभूषण बेच 10 हजार रुपये ठग ले गए।
पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।कस्बा निवासी मुकेश साहू ने बताया कि ठेल पर सब्जी की बिक्री करता है। सोमवार दोपहर के समय बाइक सवार दो अज्ञात लोग ठेल के पास आकर रुके। परेशानी का हवाला देकर सोने के गहने खरीदने का अनुरोध किया। कीमती जेवर सस्ते में मिलते देख वह लालच में आ गया और 10 हजार रुपये देकर जेवर उनसे ले लिए। उनके जाने के बाद स्वर्णकार को आभूषण दिखाए तो उसने नकली बता दिए।
थानाध्यक्ष नीता माहेश्वरी ने बताया कि भोले लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले ठगों को चिह्नित किया जा रहा है। सुराग लगते ही ठग पकड़ लिए जाएंगे।