फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Used to deposit money in accounts by making calls, 3 cyber thugs from Aligarh caught by police

Etah News: कॉल कर खातों में डलवाते थे रुपये, अलीगढ़ के 3 साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Used to deposit money in accounts by making calls, 3 cyber thugs from Aligarh caught by police
एटा। लोगों के पास फोन कॉल कर ठनी का शिकार बनाने वाले अलीगढ़ के 3 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग परिचित बताकर अलग-अलग खातों में रुपए डलवाते थे। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम प्रभारी दयनारायण त्रिपाठी ने बताया कि यह लोग लोगों को परिचित बताकर व अन्य प्रकार का लालच देकर ठगी करते थे। इसके बाद अलग-अलग खातों में रुपये डलवाते थे। बाद में एटीएम से पैसे निकालकर अपने खर्चों में प्रयोग करते थे। महंगे शौक और मौज करने के लिए घटनाओं को अंजाम देते थे। साथ ही बैंक डिटेल प्राप्त कर उनके नाम से बैंकों में खाते खुलवाकर मोबाइल नंबर अपना लगा देते थे। जिससे खाते की पूरी जानकारी उनके पास ही रहती थी। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले अनीस निवासी पिलखना, अकरम निवासी कस्बा कौड़ियागंज थाना अकराबाद और रियाजुद्दीन निवासी सतरापुर थाना छर्रा जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक एंड्रॉयड और दो की-पैड मोबाइल मिले हैं। इनके तीन बैंक खाते में 80 हजार रुपये फ्रीज करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed