फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Uri holding a mockery of standards

मनरेगा में उड़ी मानकों की धज्जियां

Wed, 06 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 06 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
 सिढ़पुरा विकास क्षेत्र की 94 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के मानकों
विज्ञापन
की धज्जियां उड़ा दी गई। सामग्री अंश में मानक से अधिक धनराशि का व्यय कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अतरिक्त धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए हैं।



मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमांश पर 60 प्रतिशत एवं सामग्री पर 40 प्रतिशत धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान है, लेकिन 94 ग्राम पंचायतों में इस मानक की अनदेखी की गई। एमआईएस में कराई गई फीडिंग में श्रमांश पर 5.26 लाख रुपये एवं सामग्री पर 6.90 लाख रुपये व्यय किया जाना दर्शाया गया। सामग्री पर 3,39,333 रुपये अधिक खर्च किए गए। ग्राम विकास आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक ने नोटिस जारी कर 15 अप्रेल तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए, लेकिन किसी ने अपना पक्ष नहीं रखा।

ग्राम विकास आयुक्त ने इसके लिए उपायुक्त श्रम के खिलाफ आरोप पत्र व निलंबन का प्रस्ताव सहित दोषियों से वसूली के आदेश जारी किए। आदेश के आधार जिलाधिकारी जेपी त्रिवेदी ने उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकि सहायक, एवं रोजगार सेवक को इसके लिए दोषी माना है। अतिरिक्त व्यय की गई धनराशि की इन सभी से वसूल करने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed