{"_id":"61069ff68ebc3e0c245fc4ef","slug":"up-board-100-pass-in-10th-99-99-percent-pass-in-inter-etah-news-agr502074977","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 10वीं में 100 फीसदी, इंटर में 99.99 फीसदी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 10वीं में 100 फीसदी, इंटर में 99.99 फीसदी पास
विज्ञापन
एटा। शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। इसमें हाईस्कूल में 100 फीसदी और इंटरमीडिएट में 99.99 फीसद छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कुल मिलाकर परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है, लेकिन अंकों को लेकर अभिभावक और छात्रों में असमंजस बरकरार है। मेधावियों का कहना है कि परीक्षा होती तो और बेहतर अंक प्राप्त कर सकते थे।
हाईस्कूल में 32276 छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन कर परिणाम जारी किया गया। इनमें से 31979 पास हुए। जबकि 297 को प्रोन्नत किया गया है। इस तरह हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 25579 में से 26201 छात्र-छात्राएं पास हुए और 620 प्रोन्नत किए गए। इस तरह परिणाम 99.99 प्रतिशत रहा है।
शत प्रतिशत रहा विद्या मंदिर का परिणाम
जलेसर। श्री निवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में रेनू प्रथम, नीतू दूसरे तथा आर्यन तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंटरमीडिएट में सुनील कुमार ने प्रथम, निखिल कुमार ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, उप प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल सिंह, संजय कुमार दीक्षित, दयाशंकर, दिनेश मिश्रा आदि शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने रविवार को बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिणाम में आई विसंगतियों को दूर करने तथा प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों की शंकाओं के समाधान के लिए बोर्ड कार्यालय मेरठ द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 01212660742 पर समस्याओं का निराकरण कराने के लिए संपर्क किया जा सकता है। संवाद