फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unique reverence: Sirkati Mata is worshiped here

अनोखी श्रद्धा: यहां पूजी जाती हैं सिरकटी माता

Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unique reverence: Sirkati Mata is worshiped here
मुरकुटी मैया मंदिर । - फोटो : ETAH
एटा। खंडित प्रतिमा का पूजन निषेध माना जाता है। लेकिन सदर तहसील क्षेत्र के गांव गिरौरा में सिरकटी माता की प्रतिमा लोगों में आस्था का केंद्र है। खासतौर से नवरात्र में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर का नाम ही मुरकटिया माता मंदिर रख दिया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत सुखदेवानंद महाराज बताते हैं कि बहुत पहले कासगंज के एक राजा हाथी पर सवार होकर घूमने आए हुए थे। इसी दौरान हाथी झाड़ियों के बीच निकले चकरोड पर यहीं बैठ गया। महावत ने उसे उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद राजा रात में यहीं रुके थे। देवी मां ने उन्हें सपना देकर मंदिर बनाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिस पर राजा ने अगले ही दिन इस स्थान पर खोदाई शुरू कराई। खोदाई के दौरान देवी मां की प्रतिमा निकली, लेकिन उसका सिर कट गया। प्रतिमा को यहीं स्थापित किया गया और सिर एक ओर रख दिया गया। यह भी कहा जाता है कि पास के गांव दतेई के शरारती तत्व मंदिर से मां का सिर उठाकर ले जाते थे, जो अगले दिन स्वयं मंदिर में ही मिलता था। महंत बताते हैं कि मुरकटिया मइया के दरबार में यूपी से ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी भक्त दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहुंचे मंदिर
मंदिर एटा जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर एटा-कासगंज मार्ग पर है। रोडवेज बस स्टैंड से ऑटो, प्राइवेट बस आदि के जरिए मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed