{"_id":"62bb3c190e393060b256f0f5","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-tree-one-killed-another-seriously-injured-etah-news-agr538307787","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियावगंज/पटियाली। दरियावगंज-अलीगंज मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार बिजली फिटिंग का काम करके वापस अपने गांव जा रहे थे।
मेहताब (24) निवासी हृदयपुर अलीगंज, एटा गांव के योगेंद्र के साथ बिजली फिटिंग का कार्य करता था। सोमवार की रात 10:30 बजे दरियावगंज के ग्राम बगराई से फिटिंग करके दोनों अपने गांव जा रहे थे। जब वह देवी मंदिर के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। रात में वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
तब तक मेहताब की मौत हो चुकी थी। बाइक सवार योगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की जानकारी मृतक मेहताब के परिजनों को दी गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।