फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   uncontrollable canter collided with electric pole due to which cleaner died In Etah

Etah: सड़क हादसों में दो की मौत, बेकाबू कैंटर विद्युत खंभे से टकराया, बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर

Wed, 01 Feb 2023 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 06:58 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। यहां एक कैंटर बेकाबू होकर खंभे से टकरा गया। जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
uncontrollable canter collided with electric pole due to which cleaner died In Etah
demo pic

विस्तार

एटा में जैथरा थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। यहां बीती रात करीब साढ़े नौ बजे एक बेकाबू कैंटर विद्युत खंभे से टकरा गया। हादसे में क्लीनर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इसके अलावा एक अन्य हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बेकाबू कैंटर विद्युत खंभे से टकरा गया

थाना व कस्बा सकीट के काजी मोहल्ला निवासी पंकज कुमार (22) की कैंटर के हादसे में मौत हो गई। चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ले का ही पेशकार सिंह, कैंटर चलाता है। उसके साथ पांच माह से पंकज कार्य कर रहा था। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे कैंटर में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते बेकाबू होकर विद्युत खंभे से टकरा गया।

विज्ञापन


हादसे में भतीजा उछल कर खंभे के नीचे दब गया। कैंटर उसके ऊपर आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर रात में कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में शव को बाहर निकाला। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। लेकिन, वह कहां है इसका कोई पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी

वहीं निधौली कलां थाना क्षेत्र के नगला बालजीतपुर गांव निवासी नसीर शाह (75) लालपुर गांव के पास 22 जनवरी को साइकिल से जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। इनको अलीगढ़ रेफर किया गया। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर दो दिन पहले परिजन घर ले आए। मंगलवार को तबीयत अचानक खराब होने पर पीएचसी लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed