फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ultrasound service started in women's hospital after a decade

एक दशक बाद महिला अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा

Fri, 13 May 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound service started in women's hospital after a decade
जिला महिला अस्पताल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। यहां एक दशक बाद अल्ट्रासाउंड सेवाओं का संचालन हो सका है। अस्पताल में गर्भवती व अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। करीब दस साल पहले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव मोदी जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किया करते थे। उनके स्थानांतरण के बाद से यहां अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी धूल फांक रही थी। महिलाओं को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता था।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पुरुषों के साथ जिला अस्पताल में कतार में लगकर धक्के खाने पड़ते थे। यहां अधिक मरीज होने पर सभी के अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो पाते थे। ऐसे में लोगों को दो-तीन दिन चक्कर लगाने पड़ते थे। अब महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉ. पायल जादौन की नियुक्ति कर दी गई है। जिन्होंने यहां कार्य शुरू कर दिया है। इनके साथ ही डॉ. निधि गुप्ता को भी प्रशिक्षण दिया गया है। जो डॉ. पायल की अनुपस्थिति में महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करेंगी। शुक्रवार को यहां 40 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed