फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths died in separate road accidents in Etah while one was seriously injured

Etah: दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक, ट्रक के पहिए से कुचलकर बिखर गए चीथड़े, भयावह था दृश्य

Thu, 09 Mar 2023 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

एटा में दो गावों में होली का पर्व उस समय मातम में बदल गया जब सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
Two youths died in separate road accidents in Etah while one was seriously injured
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बीती रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पहला हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के अमरगोजिया गांव के पास बीती रात करीब 8 बजे हुआ। बलिदादपुर निवासी जयपाल सिंह (35) गांव के ही धनपाल के साथ कहीं जा रहा था। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल ट्रके के पहिए के नीचे आ गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। शव से मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में उसकी साथी धनपाल उछलकर दूर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों व घायल से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव के चीथड़े समेटकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं धनपाल की हालत नाजुक देखते उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हो गई मौत

दूसरा हादसा भी बीती रात मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुराव गांव निवासी बाइक चालक हरिओम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात होने की वजह से उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। कुछ ही समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed