फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two tube wells damaged, water crisis in seven localities

नलकूप खराब होने से सात मोहल्लों में पानी का संकट

Sun, 11 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Two tube wells damaged, water crisis in seven localities
एटा। शहर में पानी की आपूर्ति के लिए लगे दो नलकूप खराब हो गए हैं। इनसे संबंधित सात मोहल्लों में पानी का संकट पैदा हो गया है। भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलने से इन इलाकों के करीब पांच हजार लोग परेशान हैं। तीन दिन से यह स्थिति बनी हुई है, इसके बावजूद पालिका की ओर से स्थायी तो दूर, वैकल्पिक इंतजाम तक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की पानी की आपूर्ति तीन दिन से ठप पड़ी है। इसके चलते सात मोहल्लों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 11 में सुनहरी नगर के पार्क में लगा नलकूप खराब हो चुका है। इससे आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। वहीं वार्ड तीन के राजकीय इंटर कॉलेज के तिराहा पर लगा नलकूप भी खराब है। ऐसी भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए व्याकुल हो रहे हैं। आसपास के हैडपंप से पानी ढोकर घरों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
ये मोहल्ले हैं प्रभावित:
सुनहरी नगर, हाजीपुरा, बापू नगर, शिकोहाबाद रोड, नई बस्ती, पंजाबपुरा, बारहबीघा।
---------------
नहीं की जा रही मोटर की रिपेयरिंग:
दोनों ही नलकूपों की मोटर खराब होने से यह दिक्कत आई है। लेकिन पालिका की ओर से मोटरों को सही नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका ने इन इलाकों में वाटर टैंक आदि के जरिए पानी पहुंचाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। इससे लोगों को पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बोले लोग...
भीषण गर्मी पड़ रही है। घर में पानी की एक बूंद तक नहीं है। ऐसे हालात में मोहल्ले में लगे हैडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। - यदुराज, हाजीपुरा
------------------
घर में पानी की सप्लाई पिछले तीन दिन से नहीं आ रही है। रोजमर्रा के कामकाज भी ठीक से नहीं हो पा रहे हैं। काफी दिक्कत हो रही है। - रीना, बापू नगर
----------------
पानी की सप्लाई नहीं आने की वजह से बहुत दिक्कत हो रही है। आस-पड़ोस के घर में लगी सबमर्सिबल पंप से पानी भरना पड़ रहा है। - अखिलेश, शिकोहाबाद रोड
----------------
तीन दिन से पानी नहीं आने के बाद भी नगर पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की है। हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। - गोलू यादव, हाजीपुरा
---------------------
सुनहरी नगर पार्क में लगे नलकूप की मोटर खराब हो गई है, जिसे सही कराया जा रहा है। वहीं जीआईसी के पास लगे नलकूप की खराब मोटर को सही करा दिया गया है। सोमवार तक दोनों नलकूपों को संचालित कर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed