{"_id":"61929b5029f10f6b901fb248","slug":"two-tis-doing-duty-on-kasangaj-hathras-road-suspended-etah-news-agr5147735145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासंगज-हाथरस ड्यूटी करने वाले टीआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासंगज-हाथरस ड्यूटी करने वाले टीआई निलंबित
विज्ञापन
एटा। शनिवार को खुर्जा एआरएम ने एटा डिपो की बस में 45 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा था। मामले में आरएम अलीगढ़ ने दो टीआई (यातायात निरीक्षक) को निलंबित कर दिया। दोनों टीआई का कहना है कि उनकी ड्यूटी कासगंज-हाथरस रोड पर लगाई गई थी। एटा-अलीगढ़ मार्ग पर आरएम का स्क्वाड लगा था।
प्रवीन व ऋषि दीक्षित एटा में टीआई के पद पर कार्यरत हैं। कई माह से वह अलीगढ़ सहित अन्य रूटों पर बसों की चेकिंग करते हैं। शनिवार को दोनों की ड्यूटी कासंगज-हाथरस मार्ग पर चेकिंग करने के लिए लगाई गई थी। वहीं अलीगढ़ मार्ग पर आरएम अलीगढ़ का स्क्वाड आया था। इस दौरान एटा डिपो की बस में खुर्जा एआरएम ने 45 बेटिकट यात्रियों को पकड़ लिया। इस पर एटा एआरएम ने संविदा चालक व परिचालक की सेवा समाप्त कर दी। वहीं आरएम ने डिपो के दोनों टीआई को निलंबित कर दिया। मामले को लेकर टीआई अलीगढ़ जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब ड्यूटी कासंगज-हाथरस मार्ग पर लगाई गई थी, तो उन्हें निलंबित क्यों किया गया। अलीगढ़ रूट पर तो आरएम का स्क्वाड खुद ही ड्यूटी पर रहा था।
------------
दोनों टीआई कई माह से इन्हीं मार्गों पर ड्यूटी करते हैं। इसी को लेकर उन्हें निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की गई है।
परवेज खान, आरएम अलीगढ़