फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two thieves arrested; couldn't escape even after ripping out CCTV cameras.

Etah News: सीसीटीवी उखाड़कर भी नहीं बच सके, दो चोर गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested; couldn't escape even after ripping out CCTV cameras.

विज्ञापन
अलीगंज। अमरौली रोड स्थित एक गल्ला आढ़त में हुई 1.70 लाख रुपये की चोरी के दो आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तक उखाड़कर ले जाने वाले आरोपी पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी नेटवर्क से बच नहीं सके। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 32500 रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि शेष नकदी और भागे हुए आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
चोरों ने दो अगस्त की रात अमरौली रोड स्थित एजे धर्मकांटा के पास बीआर इंटरप्राइजेज गल्ला आढ़त के पीछे का गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ले में रखे 1.70 लाख रुपये की चोरी कर लिए। जाते समय आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद गोदाम स्वामी गोविंद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे निजी और सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला मेवातियान निवासी वाहिद और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना करने की बात स्वीकार की। इनके पास से चोरी की रकम में से 32,500 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, शेष चोरी गई नकदी और डीवीआर की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed