फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two sides clashed in land dispute, two injured

Etah News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल

Sun, 14 May 2023 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 May 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, two injured
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला पोपी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के अरविंद ने गांव के ही आशाराम पर परिजनों के साथ मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में अरविंद और इसकी भतीजी प्रियंका (14) को चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के आशाराम ने भी ऐसे ही आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि जमीन के विवाद में दोनों पक्ष 11 मई को झगड़ गए थे। दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना जैथरा में वीरेंद्र निवासी अमृतपुर ने गांव के ही विजय किशोर सहित चार के खिलाफ घर में घुसकर दरवाजा तोडने और विरोध करने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि थाना नयागांव में रेनुमा पत्नी काजिम हुसैन निवासी अलीपुर ने गांव के ही आशिक सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed