{"_id":"642083962fbd04bad9035d17","slug":"two-people-cheated-six-lakhs-in-the-name-of-getting-job-in-railway-etah-news-c-25-1-103603-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से छह लाख ठगे
Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से छह लाख की ठगी कर ली गई। अगस्त 2022 में रकम पहुंच गई लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसके बाद दी गई धनराशि मांगने पर धमकी दी गई। अब दो ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी कुलदीप यादव ने अंकेश कुमार निवासी टोडरपुर थाना अवागढ़ और सुमित कुमार निवासी पीपरी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि जुलाई 2022 में गांव के ही धीरेंद्र कुमार के साथ अंकेश से मुलाकात हुई थी। तब अंकेश ने कहा था कि मैं अपने लोगों को रेलवे व एसएससी में नौकरी लगवा दूंगा, मेरा एक परिचित मामा (सुमित) की रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। कई युवकों की नौकरी लगवा चुका है। आरोप है कि भरोसा करने के बाद पांच-पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने का सौदा तय हुआ। 10 अगस्त 2022 को अंकेश व सुमित घर पर आए और दो-दो लाख रुपये ले गए। इसके बाद 20 अगस्त को चुरथरा चौराहे पर आए और एक-एक लाख रुपये ले गए। वादा किया कि नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शेष रकम का भुगतान कर देना। बताया अब तक नौकरी नहीं लगी तो दी गई रकम मांगी गई। इसके बाद गाली गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि दो युवक नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि दो युवक नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन