{"_id":"58a0aa2e4f1c1b5933d8449d","slug":"two-men-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Amar Ujala
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सैंथरी और सहावर के जमालपुर गांव के समीप रविवार को हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मलावन के गांव हरचंदपुर कला निवासी रंजीत पुत्र सत्यप्रकाश रविवार को साथी दीपू के साथ बाइक से डीजल खरीदने जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे गांव सैंथरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपू घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।
वहीं, गांव हसनपुर निवासी सुनील कुमार (26) पुत्र हब्बूलाल रविवार को पत्नी नीलम के साथ बाइक से सोरों की ओर जा रहा था। जमालपुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों ही घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। नीलम को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।