{"_id":"69a086d555dbbf19ab0a9c31","slug":"two-figures-outside-the-mosque-etah-news-c-163-1-eta1003-146984-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मस्जिद के बाहर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मस्जिद के बाहर दो पक्षों में पथराव
Thu, 26 Feb 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक का होता हुआ उपचार। स्रोत वीडियो ग्रेव
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला काजी की मस्जिद के सामने बुधवार की रात को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हुए हैं। झगड़े का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के दस लोगों को नामित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला लुहारी दरवाजा के हसीन और मोहल्ला काजी के सादिर के बच्चों में बुधवार को विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद के तूल पकड़ने पर शाम को मोहल्ला काजी की मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्ष के लोग मस्जिद के सामने एकत्रित हुए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। उनमें मारपीट होने लगी। लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने लगे। पथराव से वहां भगदड़ मच गई।
आरोप है कि मोहल्ला काजी का पक्ष हमलावर हुआ और छुरे लेकर धमकाने लगे। जानकारी पर पुलिस फोर्स के पहुंचने पर लोग भाग खड़े हुए। पथराव और लाठी-डंडों में हसीन उसका भाई रिहान सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलाें को चीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्ष के दस लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष से हसीन, उसका भाई रिहान, मोहसिन, मुख्त्यार, मुफीक और दूसरे पक्ष के सादिर, आमिर, आसिफ, हासिम, इमरान, गुलफाम नामजद किए गए हैं।