फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two died while eight people were injured in separate accidents in Etah

Etah: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, आठ घायल... नाजुक हालत में दो मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 12 Mar 2024 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं नाजुक हालत में दो को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Two died while eight people were injured in separate accidents in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हाईवे पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक किशोर की मौत हो गई। हादसा मलावन थाना क्षेत्र में कंगरौल गांव के समीप हुआ।

विज्ञापन


हादसे में कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव ढूंडरा निवासी अनिल कुमार (17) की मौत हुई है। जबकि मौसी का लड़का बिट्टू निवासी सिरसा थाना कुरावली जिला मैनपुरी और ममेरा भाई जंगाड़ी निवासी गांव दूदेई मई थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अनिल व जंगाड़ी की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में अनिल ने दम तोड़ दिया। वहीं जंगाड़ी का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र स्थित पुलिया के पास सोमवार की शाम हादसा हो गया। हादसे में नगर कोतवाली क्षेत्र के द्वारकापुरी निवासी हरनाथ सिंह की पत्नी मंगला देवी (35) की मौत हो गई। जबकि हरनाथ घायल हो गए। 

अन्य हादसे में कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के बरसौड़ा निवासी सोनू प्रताप घायल हो गए। इन्हें रिजोर थाना क्षेत्र के चपरई गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की बहन नीतेश ने बताया कि सोनू छोटे भाई रवि की सुसराल बाकलपुर आया था। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। 


अन्य हादसों में सिमरन निवासी जिरसमी, बंटी निवासी जीसुखपुर, कुलदीप निवासी कीलरमऊ सभी थाना बागवाला, शिशुपाल व धनपाल निवासी पिलुआ भी घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed