{"_id":"58a0a98c4f1c1b1235d8447c","slug":"two-children-drowning-in-the-pond-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में तालाब में डूबे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में तालाब में डूबे दो बच्चे
Amar Ujala
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में तालाब में घुसे दो बच्चे तालाब में डूब गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इन्हें डूबते देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने जब तक इन्हें बाहर निकाला, तब तक इनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की मां जंगल में लकड़ी बीनने गईं थी। ये भी उनके पीछे जंगल में चले गए। घटना के वक्त दोनों तालाब किनारे खेल रहे थे।
यह घटना कोतवाली देहात के गांव सिराऊ में हुई। मरने वाले बच्चे इसी गांव के सूरज (8) पुत्र कमल और दिव्या (7) पुत्री श्रीचंद थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों की मां रविवार को जंगल में लकड़ियां बीनने गईं थी। उनके पीछे-पीछे उनके बच्चे सूरज और दिव्या भी जंगल में पहुंच गए। इनकी मां लकड़ियां बीन रही थीं, उन्हें पता नहीं चला कब ये दोनों खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए, पहले तो ये खेलते रहे, फिर तालाब में घुस गए। थोड़ा आगे बढ़ते ही ये डूबने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इन्हें डूबते देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ लोग तालाब में उतरे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर इनके परिवारीजन भी तालब पर पहुंच गए।
परिवार और गांव में गमगीन माहौल
एटा। बच्चों की मौत से उनके परिवार और गांव सिराऊ में गमगीन माहौल है। ग्रामीण इनके परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे। दोनों की बच्चों की मां और परिवार की महिलाओं को संभालना मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि तालाब से लोग मिट्टी निकालते रहते हैं, जिसके कारण तालाब में गहरे गड्ढे हो गए थे।