{"_id":"6283d830e881477afb0e1253","slug":"two-caught-while-bringing-ganja-worth-rs-54-lakh-from-odisha-etah-news-agr53378561","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा से 54 लाख रुपये का गांजा लाते समय दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा से 54 लाख रुपये का गांजा लाते समय दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कैंटर में छुपाकर ओडिशा से अलीगढ़ ले जा रहे पांच क्विंटल के करीब गांजा सहित दो युवकों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार को मारहरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि कैंटर में ओडिशा से अलीगढ़ गांजा लाया जा रहा है।
चौकी पिवारी से कस्बा मारहरा की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहनों की चेकिंग कराई गई तो कैंटर में पांच क्विंटल 88 किलो 600 ग्राम गांजा मिला। इसकी बाजारू कीमत 54 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र स्थित गांव कीरतपुर निवासी उमेश व इगलास निवासी जितेंद्र शर्मा बताए हैं।
एसएसपी ने बताया कि गांजा इगलाश निवासी टिंकू ने मंगाया था। वह गांजा ओडिशा के बहरमपुर कस्बे के एक राजस्थानी ढाबा से लेकर आए हैं। ओडिशा से दो से ढाई हजार रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से आता है। जबकि 12 से 14 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से टिंकू द्वारा आसपास के जनपदों में तस्करी की जाती है। जबकि कैंटर हाथरस निवासी मनोज कुमार शर्मा का है।