{"_id":"6416fe37d24fad949b0c4f38","slug":"two-cars-collided-head-on-in-etah-eight-people-including-five-teachers-were-injured-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: आमने-सामने भिड़ी दो कार, पांच शिक्षक सहित आठ घायल, ससुर की मौत हो गई थी, अंतिम संस्कार में जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: आमने-सामने भिड़ी दो कार, पांच शिक्षक सहित आठ घायल, ससुर की मौत हो गई थी, अंतिम संस्कार में जा रहे थे
Sun, 19 Mar 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:56 PM IST
सार
एटा जिले में सड़क हादसे में पांच शिक्षकों सहित आठ लोग घायल हो गए। एक कार सवार युवक के ससुर की मौत हो गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। मां की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच शिक्षकों सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज होते हुए कुरावली जा रहे थे
हादसा जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगलाजई के पास हुआ। गाजियाबाद निवासी सुमित यादव के ससुर राकेश यादव की रविवार सुबह मौत हो गई। इस पर वह अपने पिता रामबरन सिंह यादव और मां गुड्डी देवी के साथ ऑल्टो कार से अलीगंज होते हुए मैनपुरी जिले के कुरावली जा रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षक कुरावली से घर लौट रहे थे
इसी समय दूसरी ओर से शिक्षक संजय भारद्वाज, ब्रजकिशोर, शैलेष कुमार, खेमचंद्र, अतेंद्र सिंह सेलेरियो कार से आ रहे थे। यह लोग प्राथमिक विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा आयोजित कराने गए थे। वहां से कुरावली से होते हुए एटा लौट रहे थे।
विज्ञापन