{"_id":"63f2620b6abe9f1e240a5424","slug":"tripping-and-fault-will-not-increase-mercury-in-summer-etah-news-c-25-1-66563-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: गर्मी में पारा नहीं बढ़ाएंगे ट्रिपिंग और फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: गर्मी में पारा नहीं बढ़ाएंगे ट्रिपिंग और फॉल्ट
Sun, 19 Feb 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से लेकर देहात तक विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के तहत 195 करोड़ रुपये से कार्यों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर लाइनों के चलते फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। बंच केबल भी जोड़-गांठ कर चलाई जा रही है। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा 195 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिलते ही जिले में सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है।
योजना में यह होंगे कार्य
रिवैंप योजना के तहत फीडरों की जर्जर लाइनें बदली जाएंगी। मोहल्लों में जर्जर बंच केबल बदलकर नई केबल डाली जाएंगी। वहीं विद्युतीकरण की तिमाही समीक्षा के लिए सांसद सहित डीएम व अन्य जनप्रतिनिधियों की कमेटी बनाई जाएगी।