{"_id":"61895d44fbcb24081d4ef0bf","slug":"traffic-month-rules-dwarf-in-front-of-illegal-parking-etah-news-agr5139802133","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह: अवैध पार्किंग के आगे नियम बौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह: अवैध पार्किंग के आगे नियम बौने
विज्ञापन
सिविल लाइन में बैंक के बाहर आधी सड़क तक खड़े ग्राहकों के वाहन।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। यातायात माह संचालित किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने की बातें तो हो रही हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। जीटी रोड पर रेलवे पुल से लेकर तहसील तक कई जगह अवैध पार्किंग चल रही है। जिनसे जाम के साथ ही हादसों का खतरा रहता है। सब कुछ देखने और समझने के बावजूद अवैध पार्किंग के आगे नियम बौने बने हुए हैं।
आगरा तिराहा के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर हर समय यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर तो पुलिस की चौकी ही बनी हुई है। इसके अलावा ठंडी सड़क मोड़, गांधी सीओ सिटी कार्यालय, शिकोहाबाद रोड तिराहा और अलीगंज चौराहा पर भी यातायात पुलिस बनी रहती है।
सोमवार दोपहर 12 बजे जीटी रोड पर एटा क्लब के बाहर दस से अधिक प्राइवेट बसों के अलावा डग्गामार वाहन भी खड़े थे। कई वाहन सड़क पटरी तक आ गए थे। सड़क पर यातायात बढ़ते ही जाम की स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन
दोपहर 12.30 बजे ठंडी सड़क मोड़ से पेट्रोल पंप तक तीन प्राइवेट बसें यात्रियों के इंतजार में खड़ी थीं, जबकि यात्रियों को लेकर आई एक बस उन्हें उतार रही थी। डग्गामार गाड़ियां भी यात्रियों को भर रही थीं। इसी बीच एक रोडवेज बस आकर यहां खड़ी हो गई। पूरी सड़क जाम हो गई।
कई बार प्राइवेट वाहन स्टैंडों को शहर से बाहर ले जाने के आदेश हो चुके हैं, लेकिन अवैध रूप से चलाए जा रहे वाहन स्टैंड यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बने हुए हैं। जीटी रोड पर ठंडी सड़क मोड़, पेट्रोल पंप, नन्नूमल चौराहा, शिवसिंहपुर तिराहा पर बसों और डग्गामार वाहनों का कब्जा बना रहता है। इसके अलावा आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज चुंगी, सकीट रोड पर भी हालात विकराल रहते हैं।
सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने से लोगों को मना किया जाता है। अक्तूबर में करीब 500 वाहनों के चालान भी किए हैं। फिर भी लोग नहीं मानते हैं। - बचान सिंह, टीएसआई