फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   trader from Etah had to pay Rs 50,000 for one Paan betel leaf

UP: 50 हजार रुपये का पान...एटा के व्यापारी को चुकानी पड़ गई इतनी बड़ी कीमत, मामला जान रह जाएंगे सन्न

Fri, 11 Apr 2025 07:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Apr 2025 07:26 PM IST
सार

एटा के एक व्यापारी से युवक ने पान खाने के लिए 10 रुपये मांगे। व्यापारी ने जैसे ही उसे रुपये दिए, तभी पीछे से उसके दूसरे शादी ने रूमाल डाल दिया। इसके बाद व्यापारी की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। 
 

विज्ञापन
trader from Etah had to pay Rs 50,000 for one Paan betel leaf
पान और व्यापारी की दुकान का फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के मेहता पार्क मार्ग पर जैन गली के सामने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी से तीन युवकों ने 50000 रुपये की लूट कर ली। एक युवक ने दुकानदार को रोका और दूसरे ने पान खिलाने को कहा। तीसरे ने पीछे से पकड़कर मुंह पर कुछ पदार्थ लगाते हुए जेब में रखे रुपये निकाल लिए। इसके बाद बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


ये है मामला
शहर के विजय नगर निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि बांस मंडी में बालाजी कन्फैक्शनरी के नाम से किराने के सामान की थोक व फुटकर की दुकान करते हैं। दुकान पर उदयपाल निवासी नगला धनी कोतवाली देहात काम करता है। अन्य व्यापारियों से सामान लाने और भुगतान करने का काम भी वही करता है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे उदयपाल दुकान से 50000 रुपये लेकर घंटाघर पर भुगतान करने और सामान लेने साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: घर में घूमती है सौतन की आत्मा...दूसरी पत्नी को सता रहा थे ये डर, इसलिए पति ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

पान का बहाना
जैसे ही वह मेहता पार्क मार्ग पर जैन गली के सामने पहुंचा, तभी सफारी सूट पहने खड़े एक युवक ने उसे रोक लिया और रास्ता पूछने लगा। इतने में दूसरा युवक आया और बोला कि मुझे पान खिला दो। उदयपाल ने 10 रुपये देते हुए कहा कि जाकर खा लो।युवक ने कहा कि वह बाहर का रहने वाला है, पान की दुकान पता नहीं है, साथ चलो। पान दिलाने के बाद जब उदयपाल जाने लगा तो युवक भी पीछे-पीछे चल दिया और जैन गली के सामने पहुंचते ही पहले से मौजूद युवक ने रोक लिया। तभी पीछे से आकर तीसरे युवक ने मुंह पर कोई पदार्थ लगा दिया, जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गया।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में धर्मस्थल के अंदर रखा मिला आपत्तिजनक सामान, नमाज के बाद लोगों का हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा
 

जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद युवकों ने उसकी जेब में रखे 50000 रुपये निकाल लिए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। उदयपाल के मुताबिक तीनों युवक होली मोहल्ला की ओर गए, मगर पता नहीं क्या हुआ कि वह शोर नहीं मचा सका।
 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान व तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed